
बड़कागांव।

बड़कागांव प्रखण्ड के चेपा कलां पंचायत के ग्राम जुगरा में बुधवार सुबह एक वृद्ध 66 वर्षीय महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान चेपा कलां के ऊपर टोला निवासी स्व० चतुर करमाली की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई घटना की जानकारी मिलते ही डाड़ी कलां ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु हज़ारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी सागेन मुरमू ने बताया कि मृतिका के पुत्र के द्वारा आवेदन मिला है जिसमे कहा गया है कि मेरी माँ सुबह घर से निकली थी जिसका शव सुबह 8 बजे गढ्ढे में जमे पानी मे डूबने से हो गई। वहीं मृतिका के पुत्र से मोबाइल पर सम्पर्क करने पर बताया कि हमलोग खाना खाने के बाद सोने चले गए परन्तु मेरी माँ बकरी ढूंढने के लिए कब घर से निकली हमलोगों को पता नही चला जिसकी तलाश पूरी रात करते रहे सुबह 08:00 बजे कंपनी के द्वारा जुगरा के गलिवा आराअहरा जाने वाले मार्ग के किनारे पानी निकासी के लिए बने गढ्ढे में लाश मिली । आगे उन्होंने बताया कि बुधवार को ही विस्थापन के लिए घर की मापी होना था जिससे हमलोगों को एवं मेरी माँ को विस्थापन का लाभ मिलना था परंतु इस रहस्मय मौत ने सबकुछ खत्म कर दिया। समाचार लिखे जाने तक शव को थ्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के लंगातु स्थित कार्यालय में शव रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
