• Fri. May 1st, 2026

कांड्रा : लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 9, 2025
crescent ad

कांड्रा : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के कंचन पाड़ा में सुभाष मंडल के घर में चोरी की घटना स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

बीती रात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिया हैं। चोरी की घटना उस वक्त हुई जब परिवार के लोग सो रहे थे।

सुभाष मंडल ने बताया कि कुछ दिन पहले भी घर से 5 हजार रुपये की चोरी हुई थी, लेकिन इसकी लिखित शिकायत नहीं की गई थी। कांड्रा में हाल के दिनों में कई चोरियां हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। साधन महांती की दुकान और छूटू गोराई के घर में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
फिलहाल, खबर लिखे जाने तक कांड्रा थाना में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। कांड्रा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *