• Fri. May 8th, 2026

महर्षि मेंही विद्यापीठ में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2025
crescent ad

 

महर्षि मेंही विद्यापीठ के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर विद्यालय प्रबंधन के तरफ से सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महोदय श्री संजीव कुमार घोष, प्रशासनिक पदाधिकारी श्रीमती अनुजा घोष, मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की पूर्व प्रचार्या श्रीमती आभा मिश्रा ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।

बच्चों के द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में श्री चंडी कुमार दत्ता, श्री अंगद कुमार को विद्यालय प्रबंधन के तरफ से सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन के तरफ से वर्ष 2024-25 मैं सीबीएसई द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम के अनुरूप विषय वार शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें सामाजिक विज्ञान के शिक्षक श्री अभिषेक कुमार एवं प्रदीप सरकार, विज्ञान के शिक्षक रविशंकर पांडे, आनंद कुमार, शुभाशीष,

हिंदी की शिक्षिका श्रीमती रुपलता मुख्य रूप से है।

विद्यालय प्रबंधन की तरफ से मोंटसरी विंग की शिक्षिका नूतन रानी, एंकरिंग के लिए श्रीमती कंचन सिन्हा, जो पूरे साल भर विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ हर गतिविधियों में भी लगे रहते हैं उसमें प्रथम स्थान पर श्री शशांक कुमार एवं रवि कुमार को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की पूर्व प्रचार्या सभी को अपने आशीर्वचन में यह कहा बिना सब के सहयोग से विद्यालय नहीं चलता है और महर्षि मेंही विद्यापीठ प्रबंधन अपने आप में सबसे अलग है जहां पर सभी का सम्मान किया जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार से जुड़े हुए सभी कर्मियों को प्रबंधन के द्वारा उपहार दिया गया और साथ ही साथ उन्हें भोजन कराया गया।

विद्यालय के सभी वर्ग को के बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम में भी यह प्रस्तुत करने का प्रयास किया की विद्यालय में शिक्षकों की क्या जरूरत है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *