• Fri. Mar 20th, 2026

एसटीपी पाईप लाईन बिछाने को लेकर डीवीसी एवं रेलवे के अधिकरियों ने किया जमीन का सर्वे

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी छठ घाट के समीप एक नंबर एसटीपी को लेकर पाईप लाइन बिछाने में आ रही जमीन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए शुक्रवार को रेलवे एवं डीवीसी बोकारो थर्मल के अधिकारियों एवं इंजीनियरों की संयुक्त टीम ने रेलवे की जमीन का सर्वे किया।

टीम में रेलवे की ओर से अभियंता अलख कुमार, आनंद मोहन तथा डीवीसी की ओर से वरीय प्रबंधक मैकनिकल सह कंस्ट्रक्शन देव प्रसाद खान, भू-संपदाधिकारी सुजीत सरकार, प्रबंधक सिविल राहुल उरांव, विकास सिंह, उप प्रबंधक कल्याणी कुमारी, ओएस अर्घा बसु आदि थे। जमीन सर्वे का कार्य रेलवे स्टेशन से लेकर कोनार नदी श्मसान घाट तक किया गया।

बाद में जमीन सर्वे कार्य के ड्राइंग पर सभी ने हस्ताक्षर किया। मामले को लेकर डीवीसी के वरीय प्रबंधक देव प्रसाद खान ने पूछे जाने पर कहा कि डीवीसी द्वारा कोनार नदी छठ घाट के समीप बनवाये जा रहे एक नंबर एसटीपी के लिए पाईप बिछाने का कार्य किया जाना है। पाईप बिछाने का कार्य रेलवे की जमीन पर किया जाना है और रेलवे ने जनहित के कार्य को देखते हुए डीवीसी को 35 वर्षों के लिए जमीन लीज पर देने की सहमति जताई है। कहा कि शुक्रवार को जमीन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है और रेलवे के इंजीनियर ड्राइंग को लेकर एप्रुवल के लिए चले गये हैं। आगे और भी जो कागजात की आवश्यकता होगी रेलवे के द्वारा मांगने पर उसे मुहैया कराया जाएगा। कहा कि रेलवे द्वारा एप्रुवल के बाद उक्त जमीन पर पाईप बिछाने का कार्य आरंभ किया जाएगा। कहा कि वर्तमान में सिक्स यूनिट को जानेवाली सड़क के पार से पाईप को ले जाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें आंशिक रुप से सड़क का पार्ट भी आ सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *