• Fri. Mar 20th, 2026

केंदुआडीह पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च किया विभिन्न इलाकों का भ्रमण

admin's avatar

Byadmin

Sep 5, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ :- ईद मिलाद उल नबी का त्योहार को लेकर गुरुवार को संध्या केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना परिसर से पुलिस फ्लैग मार्च निकाला गया,जो केन्दुआ बाजार, मछली पट्टी, सोनार पट्टी, चार नंबर, पांच नंबर,गोधर हाजरा बस्ती,अलकुशा, बीएनआर नदी धौड़ा,खैरा आदि इलाकों में शांति वातावरण बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया ।

केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने लोगों से अपील किए कि यह खुशी का त्योहार है, सभी मिल जुलकर त्योहार मनाए।जुलूस में डीजे बजाना शख्त मना है और जुलूस तय रूट पर ही जुलूस निकाले। पुलिस विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहेगी।

असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक धीरज कुमार मिश्रा,हसरत जमाल, सहायक अवर निरीक्षक संजय शर्मा,जनकदेव सिंह, सिटी हाॅक के जवान केन्दुआडीह और गोन्दुडीह के पदाधिकारियों,जवानों सहित जिला बल आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *