
बलियापुर – झारखंड ई-रिक्शा टोटो संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो से उनके बड़ादाहा स्थित आवास पर मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सोपा। जिसमें क्षेत्र के जीएन कॉलेज भूदा से बेलगड़िया स्थित आरएसपी कॉलेज तक रानी रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग किया गया है। प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि रानी रोड पर प्रतिदिन सैकड़ो छात्र छात्राओं के अलावे सैकड़ो महिलाएं आवागमन करती है। शाम होने के बाद अंधेरे में महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं असुरक्षित महसूस करती है। जिसे देखते हुए रानी रोड पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग किया है। विधायक श्री महतो ने उनकी मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, मुन्ना कुशवाहा, शैलेश कुमार, पवन साहू, मुकेश महतो आदि थे.

डीटीओ ने कोयला लदी वाहन को किया जप्त


बलियापुर – धनबाद के डीटीओ ने बलियापुर झरिया रोड पर मंगलवार को चोरी का कोयला लदा एक पिकअप वैन माल वाहन को जप्त कर बलियापुर थाना पुलिस को सौंपा है। इस संबंध में बलियापुर थाना के एसआई अशोक कुमार ने कहा कि डीटीओ द्वारा उक्त वाहन को पकड़ कर पुलिस को सोपी गई है। विभाग द्वारा जो भी निर्देश होगा आगे उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की बातें कही गई
मोहनपुर में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में किया नारेबाजी

बलियापुर: मोहनपुर में शराब दुकान खोले जाने को ले बुधवार को सैकड़ों की संख्या में मोहनपुर की ग्रामीण महिलाओं ने जमकर नारेबाजी किया। शराब दुकान बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त अंग्रेजी शराब दुकान प्रधानखंता के नाम पर आवंटित हैं। लेकिन दुकान का संचालन मोहनपुर में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रधानखंता में संचालित किया जाए। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए दुकानदार ने तत्काल दुकान बंद कर चला गया। लेकिन कुछ ही घंटे बाद जब महिलाएं प्रदर्शन कर वापस लौट गई तो दुकानदार फिर दुकान खोल दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों का कहना है कि मोहनपुर से शराब की दुकान को नहीं हटाया गया तो इसके विरोध जोरदार आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत धनबाद डीसी से करेंगे।
परसबनिया में जावा नृत्य गीत प्रतियोगिता

बलियापुर: बलियापुर प्रखंड के परसबनिया गांव में जावा नृत्य गीत प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न टोलों के पचास दलों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकपा माले नेता राकेश रवानी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राकेश रवानी ने कहा कि यहां की संस्कृति को बचाने की जरूरत है सभी को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। मौके पर राकेश रवानी, बबलू महतो, किष्टू महतो, कमला कुमारी, आरती देवी, कविता देवी, अंजना देवी, बबली देवी, अनिता देवी, पुष्पा देवी, पुष्पांजलि देवी, अंजू कुमारी, अंजू देवी मौजूद थे। इसके अलावे डांगापाड़ा में उप प्रमुख आशा देवी ने करम डाली का विधिवत पूजन किया। केन्दुआटांड़ में जावा गीत प्रस्तुत किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
