• Fri. Mar 20th, 2026

कथारा क्षेत्र में शिकायत समाधान शिविर का सफल आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2025

 

बोकारो

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत कथारा क्षेत्र में शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिजनों, संविदा कर्मियों एवं अन्य हितधारकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना था।

शिविर में कथारा क्षेत्र से कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें सीएमपीएफ, पेंशन, सेवानिवृत्ति से संबंधित बकाया, सेवा एवं रोजगार संबंधी विषय तथा संविदा कर्मियों की चुनौतियाँ प्रमुख थीं। कई प्रकरणों का समाधान स्थल पर ही कर दिया गया।

जबकि शेष मामलों को समयबद्ध कार्रवाई हेतु दर्ज किया गया। महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के संजय कुमार ने कहा कि सीसीएल सदैव अपने कर्मचारियों और हितधारकों की समस्याओं का समय पर एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह शिविर केवल शिकायत निवारण का मंच नहीं है।

बल्कि विश्वास निर्माण की प्रक्रिया भी है। इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय रांची से अशोक कुमार, निदेशक (मानव संसाधन) के तकनीकी सचिव सह महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजय कुमार, महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के गौतम चौधरी, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान सेल) मधुरी मडके, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) चंदन कुमार (नोडल अधिकारी सतर्कता जागरूकता अभियान) तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *