• Fri. Mar 20th, 2026

कार्मेल स्कूल में ‘गो ग्रीन रैली’ का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2025

 

बोकारो थर्मल

पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल में मंगलवार को एक भव्य ‘गो ग्रीन रैली’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर हरियाली और उत्साह से गूंज उठा। रैली की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम.डीलिया एसी एवं मैनेजर सिस्टर एम.इन्नेट एसी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। छात्र-छात्राएँ हाथों में तख्तियाँ, बैनर और पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर आकर्षक नारे लिखे थे।“स्वच्छ पर्यावरण, सुंदर जीवन” “पौधारोपण करो”

धरती को संवारो,“प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” छात्र पूरे जोश और उमंग के साथ नारे लगाते हुए विद्यालय से निकलकर पास की गलियों और मुख्य सड़कों से गुज़रे। रैली के दौरान बच्चों ने राहगीरों को अपने नारों एवं बैनरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। बैनरों में जल बचाने, ऊर्जा की बचत करने, कचरे का सही निपटान करने और पेड़ लगाने जैसे व्यावहारिक सुझाव दिए गए थे। कई स्थानीय निवासी भी इस रैली से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए। और बच्चों के प्रयास की सराहना की।

लायंस क्लब बोकारो थर्मल के सदस्यों के द्वारा बच्चों के बीच शरबत, बिस्किट और चॉकलेट आदि का वितरण किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि “आज हमारे छात्र जिस जोश और जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

वह सचमुच प्रशंसनीय है। यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करे तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सकता है” अंत में सभी शिक्षक, छात्र और छात्राओं ने मिलकर ‘पर्यावरण बचाने और स्वच्छ भारत बनाने’ की शपथ ली।

इस प्रकार यह ‘गो ग्रीन रैली’ विद्यालय और समाज दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। गो ग्रीन रैली में विद्यालय के सभी बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी। रैली का नेतृत्व हेड बॉय जस्टिन एवं हेड गर्ल दिव्यानी ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *