• Fri. Mar 20th, 2026

हजारीबाग में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा खंडित, विधायक प्रदीप प्रसाद ने लगाया सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2025

 

हजारीबाग: हजारीबाग के सिद्धू-कान्हू चौक (पीडब्ल्यूडी चौक) पर स्थित झारखंड के वीर शहीदों की प्रतिमा को एक बार फिर असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया है। इस घटना ने पूरे समाज की भावनाओं को आहत किया है और इसे झारखंडी अस्मिता पर हमला माना जा रहा है।

इस घटना पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की उदासीनता और प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है, जिसके कारण दोषियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ आदिवासी समाज का नहीं, बल्कि पूरे हजारीबाग की जनता का अपमान है।

विधायक ने बताया कि उन्होंने पहले भी ऐसी घटनाओं को लेकर प्रशासन से बात की थी, लेकिन इसके बावजूद घटना की पुनरावृत्ति होना प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने चौक पर गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

प्रदीप प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि इस घटना पर शीघ्र और ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनता का गुस्सा भड़क सकता है। उन्होंने कहा, “हमारी विरासत, हमारी अस्मिता और हमारे शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। उनके अपमान के खिलाफ मैं हजारीबाग की जनता के साथ मिलकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ूंगा।”

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *