

जमशेदपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
जमशेदपुर।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में प्रखंड पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र में पंचायत कमेटी, बूथ कमेटी और BLA-2 का गठन द्रुत गति से पूरा किया जाएगा। दुबे ने कहा कि पंचायत कमेटी गठन के कार्य में प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष लगातार पंचायतों का भ्रमण कर कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपें।
उन्होंने जोर दिया कि BLA-2 चयन में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए। जहाँ पंचायत मौजूद नहीं हैं, वहाँ वार्ड कमेटी और BLA-2 गठन को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में साकची प्रखंड से राकेश कुमार तिवारी, पटमदा से खगेनचंद्र महतो, मानगो से ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, टेल्को से महेंद्र मिश्रा, पोटका से विजय यादव, घाटशिला से प्रिंस सिंह, बोडाम से अशोक कुमार सिंह, गोलमुरी से राजकिशोर यादव, बिरसानगर से सामंता कुमार, चाकुलिया से के.के. शुक्ल और जुगसलाई से रामलाल प्रसाद पासवान शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com