• Fri. Mar 20th, 2026

बड़कागांव थाना में करमा व ईदमिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2025

 

बड़कागांव। थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई जिसका संचालन पंसस रितेश कुमार ठाकुर द्वारा किया गया ।

बैठक में मुख्य रूप से ईदमिलादुन्नवी का जूलूस बड़कागांव चौक ,बादाम,बलिया , महुगांईकलां आदि गांवों में निकाला जाएगा जिसमें प्रशासन से सहयोग करने की मांग की वहीं करमा पुजा विसर्जन के दौरान महिलाओं के साथ पुरुष भी जाए और निगरानी रखें की गहरे पानी में विसर्जन करने से परहेज़ करें। दोनों समुदाय के लोग अफवाहों पर ध्यान दें,शरारती तत्वों से बचें और कुछ अप्रिय चीजें होती हो तो प्रशासन को सूचित करें वहीं मौजूद समाजसेवी व दोनों समुदाय के लोगों ने करमा व ईदमिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ शांतिपुर्ण माहौल में मनाया जाएगा और किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने की संभावना है ।

प्रशासन की ओर कहा गया कि नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मनाएं प्रशासन सहयोग के लिए तत्पर है ।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रमुख फुलवा देवी, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल,सीओ मनोज कुमार,बीस सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, मुख्य संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, मुखिया मो तकरीमउल्लाह खान, पंसस रीतेश ठाकुर,जिप प्रतिनिधि मो इब्राहिम , रामसेवक सोनी,मो असद, पूर्व मुखिया दीपक दास,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि साजन कुमार, के अलावे दर्जन लोग बैठक में उपस्थित थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *