• Mon. Mar 2nd, 2026

जमशेदपुर/आदित्यपुर : हिंदू पीठ में गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा, श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़, भक्ति के गीत में झूमते दिखे श्रद्धालु

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 27, 2025

जमशेदपुर के हिंदू पीठ में गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है।

यह तीन दिवसीय उत्सव विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। गणेश उत्सव के दौरान हिंदू पीठ में विशेष सजावट की गई है।

मंदिरों को लाइटों से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संध्या समय गणपति बप्पा की आरती और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलित के दौरान हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजय बॉस, संयोजक शंभू नाथ सिंह, ए के श्रीवास्तव, चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के मानव केडिया, चंद्रभान सिंह, ब्रह्मदेव शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता विजय खां एवं अनिल मोदी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न दल से आए हुए राजनीतिक दल एवं समाजसेवियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। हिन्दूपीठ में नृत्य और संगीत की धुन पर सभी भक्तगण भक्तिमय में डूबे दिखे। इस दौरान भक्तों का आगमन लगातार रहा , जो गणपति बप्पा की आरती और पूजा में सम्लिप्त होते दिखे। भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई है। प्रसाद की व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

100 से भी अधिक वालंटियर दिखे, जिन्होंने पार्किंग व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण से लेकर अन्य मंदिर के कार्यक्रम को संभालने में अपनी आम भूमिका निभाई। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो सके।
हिंदू पीठ में यह सातवां साल है जब गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *