
बड़कागांव। स्मार्ट मीटर लगाने मामले के विरोध में बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं बिजली विभाग के प्रतिनिधि के बीच बैठक रखी गई जिसकी अध्यक्षता बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार एवं संचालन अमित कुमार साव ने किया।

उपस्थित बुद्धिजीवियों ने सबसे पहले बिजली व्यवस्था सुधार कर 24 घंटा बिजली आपूर्ति करने की मांग की गई। बता दें कि वर्तमान में बड़कागांव पूर्वी पंचायत, बड़कागांव मध्य पंचायत एवं बड़कागांव पश्चिम पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारी टेक्निकल असिस्टेंट को सहायक विद्युत अभियंता के नाम मांग पत्र सोपा गया है।

कहा गया कि जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाएगा तब तक जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण किसी भी प्रकार के सहयोग करने में असमर्थता जताई। बड़कागांव में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं, सबसे ज्यादा परेशानी शिक्षा वर्ग के लोगों को हो रही है। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर,
मुखिया मो तकरीमुल्लाह, बिजली विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट राहुल कुमार, समाजसेवी मनोज गुप्ता, लखींद्र ठाकुर, सोनू इराकी, रामसेवक महतो, राजकुमार साव, दामोदर प्रसाद मेहता, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
