• Sat. Mar 21st, 2026

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई जनता की महत्वपूर्ण समस्या

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2025

 

हजारीबाग

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आम जनता के हितों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाया। विधायक ने प्रश्नकाल के दौरान हजारीबाग क्षेत्र के नगवां टोल से मासीपीढी तक बायपास रोड जो अंडर पास सिंघानी चौक, ओरिया, चानों तथा फोरलेन जंक्शन तक के मार्ग पर व्याप्त अव्यवस्था की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव और अधूरी व्यवस्था के कारण आए

दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों की जान-माल की हानि हो रही है। विधायक श्री प्रसाद ने आगे कहा कि बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है जल-जमाव की गंभीर स्थिति बनी रहती है, जो दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। विधायक के सवाल के जवाब में पथ निर्माण मंत्री ने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या–33 हजारीबाग–बरही तथा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या–100 रांची–हजारीबाग मार्ग के

जंक्शन स्थल पर बने ऊपरी पुल (फ्लाईओवर) और छोटे पुल (एल.वी.यू.पी.) से जुड़ी सेवा सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) द्वारा कराया जा रहा है। वर्तमान में दोष दायित्व अवधि (डिफेक्ट लाईबिलिटी पीरियड) के तहत सड़क मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जा रहा है।
कठोर फर्श (पी.क्यू.सी. कठोर मार्ग) के निर्माण हेतु निविदा की अंतिम प्रक्रिया एन.एच.ए.आई. द्वारा की जा रही है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि
हजारीबाग क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधा मेरी पहली प्राथमिकता है। सदन में मेरे द्वारा उठाए गए प्रश्न पर सरकार की ओर से सकारात्मक उत्तर मिलना इस बात का संकेत है कि अब जनता की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान शीघ्र होगा। मैं हजारीबाग की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि उनकी आवाज हमेशा सदन में गूंजेगी और समस्याओं का निराकरण होता रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *