• Sat. Mar 21st, 2026

डीवीसी अध्यक्ष और विस्थापितों के बीच मुख्यालय में वार्ता हुई 

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2025

 

बोकारो थर्मल

कोलकाता मुख्यालय में डीवीसी अध्यक्ष सुरेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश रंजन, सीएसआर से बीजी होलकर व अन्य पदाधिकारीयों एवं केंद्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच एक सकारात्मक समझौता वार्ता हुआ। जिसमें बालेश्वर यादव, छोटे लाल बेसरा, महेंद्र महतो उर्फ माही ने शामिल रहे।

उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी जगह के डीवीसी पुनर्वासित रैयतों को जमीन का मालिकाना हक मिलना अनिवार्य किया जाएगा। डीवीसी बोकारो थर्मल व चन्द्रपुरा थर्मल में विस्थापितों को रोजगार मिले इसके लिए सन् 2001-02 को तत्कालीन उपायुक्त बोकारो द्वारा बनाई गई सूची को संशोधित कर सूची तैयार कर स्थाई रोजगार विस्थापित परिवारों को प्रबंधन देगी।

डीवीसी द्वारा अधिगृहीत जमीन अतिक्रमण मुक्त करने की पहल शीघ्र किया जाएगा। डीवीसी द्वारा निर्धारित सर्कूलर 2016 एवं 2019 को शक्ति से लागू किया जाएगा।

उक्त बैठक में सभी परियोजनाओं के पदाधिकारियों को भीसी द्वारा पुछ ताछ करते हुए कई बिंदुओं पर संज्ञान खुद लिया। वही डीवीसी स्कूलों में विस्थापित बच्चों को विशेष प्राथमिकता देते हुए एवं हायर सेकेण्डरी के बच्चे को स्कालर शीप मिलेगा। नया बस्ती तक स्टेट लाईट दिया जाएगा। आदि बातों पर सहमति बनी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *