• Fri. Mar 6th, 2026

कच्ची सड़क, गड्ढे और कीचड़ से परेशान धनहारा के लोग, बैठक में लिया बड़ा निर्णय

admin's avatar

Byadmin

Aug 17, 2025

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

नबीनगर प्रखंड के मूँगिया पंचायत अंतर्गत ग्राम धनहारा आज़ादी के 78 वर्ष बाद भी सड़क सुविधा से वंचित है। गाँव तक पक्की सड़क नहीं पहुँचने के कारण ग्रामीणों को आए दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी समस्या को लेकर आज गाँव में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अगस्त 2025 को जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर सड़क निर्माण की माँग की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची सड़क पर गड्ढे, पानी का जमाव और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है और बीमार मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। पैदल चलना भी यहाँ लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों में अरविन्द पासवान, अखिलेश मेहता, सतेंद्र तिवारी, विष्णनाथ मेहता, भोला राम, गंगा मेहता, फोल्टन राठौर, बबन राम, उमेश प्रजापति, प्राण राम, नरेश राम, पंकज मेहता, रामधार ठाकुर, रजिंद्र मेहता, अमोद मेहता, नर्वेश्वर तिवारी, अवधेश पासवान, रामविनय ठाकुर, राजगीर प्रजापति, राकेश कुमार, श्रीराम ठाकुर, अनिल तिवारी, रविंद्र तिवारी, निलेश कुमार, उपेंद्र मेहता, कृष्णा मेहता, अमेन्द्र राम, विनय राठौर, सुधीर कुमार, रविकांत कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की माँग की है, ताकि गाँव की दशा बदली जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *