
बलियापुर शनिवार को ।ग्राम पंचायत दूधिया के अंतर्गत सहिस टोला में उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी के द्वारा मनसा पूजा का त्यौहार को देखते हुए पूरा सहिस टोला में नया लाइट लगवाया गया जिसमें लालटु मिठारी हाबू सहिस निर्मल सहिस सुरेश मास्टर परेश सहिस धनु सहिस लिंलटु मिठारी नीताई सहिस कन्हाई रजवार आदि मौजूद थे

जिप सदस्य श्वेता कुमारी के ससुर का निधन


बलियापुर – भाकपा माले के नेता राजू महतो के पिता व जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी के ससुर 75 वर्षीय नवगोपाल महतो का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, बीडी महतो आदि रघुनाथपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी
सड़क दुघर्टना में कालीपुर के युवक की मौत

बलियापुर प्रधानखंता सीआरपीएफ कैंप के समीप शुक्रवार देर शाम को सड़क दुर्घटना में कालीपुर निवासी सुधीर महतो के पुत्र बुलेट महतो 30 का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया की बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक के माथे पर गंभीर चोट लगी ।बहुत देर तक बेहोशी के हालत में पड़ा रहा ।पहचान होने पर लोगों ने सूचना परिजनों को दिया ।खबर मिलते ही बलियापुर पुलिस भी पहुंची। आनन फानन में लोगों ने युवक को उठाकर धनबाद शहिद निर्मला महतो अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने इलाज के क्रम मृत घोषित किया। मृतक रोजगार के लिए अन्य स्टेट गया था 3 दिन पूर्व घर आया था ।मृतक बचपन से अपने मामू के घर बोरमुरी में रहता था। मृतक के एक पुत्र एवं दो पुत्री हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। घटना के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम है।
सिंदरी विधायक रक्षा मंत्री से मिले

बलियापुर – सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव पहुंचे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज के अवसर पर श्रद्धांजलि देने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,राँची सांसद संजय सेठ, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, खरसांवा विधायक दशरथ गगरई समेत अन्य नेताओं से मुलाकात किया।
सुख वर्षा कालोनी में दिवार तोड़े जाने को ले नारेबाजी

बलियापुर सुख वर्षा परिसर में शुक्रवार को आमटाल के ग्रामीणों ने सुख वर्षा मालिक के खिलाफ नारेबाजी किया। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि सुख वर्षा कैंपस में मेरे पूर्वज के नाम लगभग 3 एकड़ जमीन है। सुख वर्षा के मालिक चार दिवारी देकर जमीन को घेर कर रखा है। जमीन में ट्रेच कटिंग का चार दिवारी प्रारंभ करने पर तोड़ दिया गया। थाना में रंगदारी का शिकायत किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती ने डीसी एसएसपी को न्याय की गुहार लगाई हैं। न्याय नहीं मिलने पर बलियापुर अंचल कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। मौके पर अपर्णा बनर्जी मिथुन चक्रवर्ती सुजीत कुमार दिनेश कुमार रवानी राजेश रवानी प्रेम किशोर आदि मौजूद थे ।वहीं दूसरी ओर सुख बर्षा के मालिक राज प्रकाश सिंह का कहना है कि उक्त जमीन की सभी कागजात ऑनलाइन मेरे नाम है ।वर्तमान में ऑनलाइन अपटुडेट रसीद भी कटा हुआ है ।गार्ड की पिटाई करने से घायल होने पर थाना में इसकी शिकायत किया गया है।
शिक्षा मंत्री के निधन पर बलियापुर में शोक की लहर
बलियापुर – राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन की सूचना मिलने पर शनिवार को बलियापुर के झामुमो भाकपा माले समेत महागठबंधन से जुड़े अन्य राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो एवं पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, राजेंद्र किस्कू, ईश्वर मरांडी, नुनुलाल हेंब्रम, सूरजकांत सोरेन, अब्दुल कादिर, मो मुस्ताक आलम,मो अमीर,मो अकबर भाकपा माले के गणेश महतो, देवाशीष पांडेय, काशीनाथ मंडल, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, आशीष चटर्जी, भाजपा के खगेन पांडेय आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
बलियापुर में शान से फहराया तिरंगा

बलियापुरः बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने झंडोत्तोलन किया। बीबीएम डिग्री में सचिव अधिवक्ता राहुल कुमार महतो,बीबीएम इंटर कॉलेज में डॉ राकेश कुमार महतो ने झंडोत्तोलन किया। थाना परिसर मे थाना प्रभारी आशीष भारती, सीएचसी में डॉ राहुल कुमार, पर्जन्य बीएड कालेज में सचिव तारा देवी, लायंस क्लब आफ बलियापुर में देवब्रत मुखर्जी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, बलियापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इस्ट केंपस में चैयरमेन प्रो एआर अंसारी, झारखंड पब्लिक स्कूल में प्रो एआर अंसारी, बलियापुर मदरसा में हाजी असफ अली खान, आदर्श शिशु विद्या मंदिर में सचिव बादल रवानी, जगदीश पब्लिक स्कूल करमाटांड़ में संस्थापक जगदीश रवानी, झामुमो कार्यालय में व बलियापुर शमीम चौक में प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली, भाजपा कार्यालय मे मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, कांग्रेस कार्यालय में ईदू अंसारी, प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर में प्राचार्य संतोष सिन्हा, लायंस एसएसबीबी प्रधानखंता में प्राचार्य एसके राय , स्टार एग्रो कम्प्लेक्स में सुभाष सिंह चौधरी,लोकहित विकास संस्था परिसर में मुखिया दिलीप कुमार महतो, सचिव मुस्ताक आलम, बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में जिप सदस्य उषा महतो ने झंडोतोलन किया। भवानी विद्या मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावे बलियापुर के सभी पंचायतों में मुखिया द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
