
बलियापुर गुरुवार को।ग्राम पंचायत दूधिया के अंतर्गत रजवार टोला में उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी के द्वारा मनसा पूजा का त्यौहार को देखते हुए पूरा रजवार टोला में नया लाइट लगवाया गया जिसमें कन्हाई रजवार सीमांत रजवार मानिक प्रमाणिक इंद्र रजवार मटुक प्रमाणिक धीरेंन रजवार विक्रम रजवार ईश्वर रजवार प्रेमचंद रजवार अमलेश रजवार विष्णु रजवार आदि मौजूद थे

झारखण्ड पब्लिक स्कूल से निकला तिरंगा रैली


बलियापुर:झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर के छात्र-छात्राओं की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को बलियापुर में तिरंगा झंडा रैली निकाली गई। रैली में शामिल सैकड़ो छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए बलियापुर बाजार के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया। रैली में स्कूल के निदेशक अताउर रहमान, प्राचार्य सुरोजित सेन समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो छात्राएं शामिल थे। इसके अलावे क्षेत्र के अन्य के स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
तारा देवी ने तिरंगा झंडा फहराया

बलियापुर – हर घर तिरंगा अभियान के तहत बलियापुर के भाजपाइयों ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराया। भाजपा नेत्री तारा देवी ने पहाड़पुर आवास में तिरंगा फहराया। मंडल अध्यक्ष विश्वजीत, जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आशीष मुखर्जी, खगेन पांडेय विनय मुखर्जी समेत अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
