• Mon. Mar 2nd, 2026

कपाली ओपी पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के मामले में दो कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासर में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 1, 2025

कपाली : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के मामले में दो कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासर में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी में तमुलिया निवासी मोनू सिंह एवं आजाद बस्ती निवासी सोनू आलम उर्फ दानिश शामिल है। जिनके पास से 19 पुड़ीया ब्राउन शुगर एवं पांच हजार नौ सौ पचास रुपए बरामद किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली ओपी अंतर्गत बारीक कॉलोनी,तमुलिया तालाब के समीप अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री किया जा रहा है,

 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार एक विशेष दल गठित कर उक्त स्थल पर छापामारी की गई,जहां मोनू सिंह एवं सोनू आलम के पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5950 नगदी बरामद किया गया। छापामारी दल में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, हसनैन अंसारी, अनीता सोरेन, खुर्शीद आलम, मनोज कुमार मिश्रा, विपुल कुमार तिवारी, सुनील हाफतगड़ा, गोपाल कृष्ण सहित चालक मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *