• Tue. Sep 23rd, 2025

अरुणाचल प्रदेश: हिमस्खलन में फंसे सेना के सभी जवानों की मौत, रक्षा मंत्री ने व्यक्त की शोक-संवेदना

Byadmin

Feb 9, 2022

अरुणाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन में फंसे भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत गई है। भारतीय सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। ये जवान 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे। उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

भारतीय सेना की तरफ से बताया गया, ‘कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवानों के जान गंवाने की पुष्टि हो गई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाल लिए गए हैं।’ आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते कई दिनों से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है।

रविवार को अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के समीप डरिया पहाड़ पर 34 साल बाद और पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर में दो दशक बाद बर्फबारी हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सीमावर्ती राज्य में तवांग (10,200 फुट), बोमडिला (7,923 फुट), मेचकुमला (6,200 फुट), जीरो (5,538 फुट) जैसे ऊंचे स्थानों और ईटानगर के समीप डरिया पहाड़ पर, पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर में और डिबांग घाटी के अनीनी में भारी बर्फबारी हुई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक तवांग और बोमडिला में हर साल हिमपात होता है, लेकिन डरिया पहाड़ पर 34 साल के बाद बर्फबारी हुई, पिछली बार 1988 में हिमपात हुआ था।

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी के चलते हालात बिगड़ गए हैं। छुट्टियां मनाने गए पर्यटकों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई। खबरों के मुताबिक, राज्य के चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 731 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तराखंड में भी बर्फबारी के चलते सड़कें बंद होने के अलावा बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। इससे आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *