
पटना: राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना आपसी गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड तौसीफ उर्फ बादशाह सहित पांच हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या गैंगवार का नतीजा है। सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने पांच हमलावरों की पहचान की है, जिनमें फुलवारी शरीफ का तौसीफ उर्फ बादशाह प्रमुख है। पुलिस की टीमें पटना के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी ने जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

घटना के दौरान, पांचों सशस्त्र बदमाश फिल्मी अंदाज में अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 209 में घुसे और चंदन मिश्रा पर 4-5 गोलियां दागीं। हमलावर बिना मास्क या हेलमेट के थे और सीसीटीवी फुटेज में उन्हें पिस्तौल लहराते हुए देखा जा सकता है। गोली चलने की आवाज से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व स्टाफ में भगदड़ मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पटना के वरीय पुलिस अधिकारी, एसपी शहर और आईजी पटना पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए। चंदन मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मृतक चंदन मिश्रा एक कुख्यात अपराधी था और उस पर बक्सर, पटना सहित विभिन्न जिलों में हत्या, अपहरण, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत 24 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। एसएसपी ने अस्पताल प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर जवाब मांगा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
