
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के निर्देशानुसार उनके टीम के द्वारा मंगलवार को भारी बारिश के बीच नगर निगम की टीम एवं वन विभाग की टीम के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

भारी बारिश के बीच जनता जनार्दन को सूखे पेड़ों से कोई समस्या ना हो इसके लिए विधायक की टीम सड़कों पर नजर आई. निरीक्षण के दौरान शहरी क्षेत्र में सूखे पेड़ों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की गई। यह निर्णय लिया गया की इन सभी सूखे पेड़ों को जल्द से जल्द हटाया जाएगा ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। शहर के कई हिस्सों में लंबे समय से सूखे पेड़ खड़े हैं, जो अब खतरे का संकेत बन चुके हैं। बारिश और तेज हवाओं के मौसम में ऐसे पेड़ों के गिरने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है जिससे जान-माल की हानि हो सकती है। निरीक्षण शहर के नीलांबर-पीतांबर चौक, सदानंद रोड, वेल्स ग्राउंड के समीप, सुरेश कॉलोनी मोड़, डिस्टिक मोड़, झील परिसर, नूरा मंदिर, विशाल मेगा मार्ट, पूजा रेस्टोरेंट के सामने, सदर अस्पताल गेट, कार्मेल स्कूल गेट, बस स्टैंड, कार्मल चौक, पैराडाइस के सामने, कोलंबस कॉलेज, सदर अस्पताल परिसर, मुनका बगीचा, झंडा चौक, कल्लू चौक, इन्द्रपुरी, झंडा चौक, मटवारी, देवागना सहित अनेक स्थानों पर किया गया है विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की मेरे संज्ञान में यह बात आई थी की शहर के कई हिस्सों में सूखे पेड़ खड़े हैं, जो बारिश के मौसम में आम जनता के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। मैंने नगर निगम एवं वन विभाग की टीम को निर्देशित किया है की वे इन सभी पेड़ों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर इन्हें हटाने की कार्रवाई करें। हमारी प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है। कोई भी व्यक्ति या वाहन इन पेड़ों के गिरने से हानि न उठाए, इसके लिए हम पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं। बहुत जल्द शहर के सभी चिन्हित सूखे पेड़ हटाए जाएंगे और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व के दिनों में मैनें इस मामले को सदन में भी रखा था। नगर निगम एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के बाद बताया की चिन्हित सभी स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर पेड़ों को हटाया जाएगा। यह कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। विधायक के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है की इस प्रक्रिया में नागरिकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए और पेड़ों के हटाने के दौरान ट्रैफिक या अन्य व्यवस्थाओं में व्यवधान न हो। विधायक प्रतिनिधियों ने भी आमजन से अपील की है की वे इस कार्य में सहयोग करें और जिन इलाकों में अभी तक सूखे पेड़ चिन्हित नहीं हुए हैं, वहां की जानकारी नगर निगम तथा विधायक व विधायक कार्यालय को दें ताकि वहां भी समय पर कार्रवाई की जा सके।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
