• Mon. Feb 16th, 2026

सरायकेला : खरकाई नदी खतरे के निशान से ऊपर, स्वर्ण रेखा नदी खतरे के निशान के करीब, जिला प्रशासन ने आम जनों से सावधानी बरतने की की अपील

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 10, 2025

सरायकेला खरसावां जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के कारण खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, वही, दूसरी तरफ स्वर्ण रेखा नदी का जल स्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

खरकाई नदी आदित्यपुर पुल के समीप खतरे का निशान 129 मीटर है, जो कि वर्तमान जलस्तर 129.96 मीटर ऊपर चला गया है। स्वर्ण रेखा नदी मांगो पल समीप खतरे का निशान 121.50 मीटर है, जबकि वर्तमान में जल स्तर 120.64 मी चला गया है,

जिला प्रशासन ने आम जनों से अपील की है कि तटीय इलाकों में बसे नागरिक एवं अन्य जगहों पर रहने वाले नागरिक सावधानी बरते। आवश्यकता ना होने पर नदियों के समीप जाने से बचने को कहा गया हैं। आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *