
बलियापुर (उमेश चौबे), बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती की तत्परता और बलिया पुर पुलिस की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि. थाना प्रभारी के शख्त निर्देश पर चालाये जा रहे पेट्रोलिंग के कारण पुलिस को एक ऐसे गिरोह के चोर को पकड़ने में कामयावी मिली है जिससे पूछ-ताछ के बाद इस क्षेत्र में होने वाले चोरों को दबोचा जा सकेगा.

इस मामले में पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रानी रोड इलाके में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक युवक को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 8 जुलाई, 2025 की रात लगभग 10 बजे रानी रोड से बेलगाड़िया जाने वाले रास्ते में हुई, जब चार युवक कंधे पर चोरी का सामान लेकर जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात बलियापुर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ युवक संदिग्ध सामान लेकर रानी रोड से बैलगाड़िया की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही सभी युवक अपने कंधे पर रखा सामान सड़क किनारे फेंककर भागने लगे।
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवकों का पीछा किया और बैलगाड़िया के एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि 7 जुलाई, 2025 की रात को बैलगाड़िया के ही चार युवकों ने रानी रोड स्थित एक सुनसान घर से चापाकल का सामान, समरसेबल पंप, रस्सी और तार चोरी किए थे। चोरी करने के बाद उन्होंने इन सामानों को झाड़ियों में छिपा दिया था और मौका पाकर बीती रात वे उन्हें ठिकाने लगाने ले जा रहे थे।
पुलिस ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर फेंके गए सामानों को बरामद कर लिया। युवक के पास से चापाकल खोलने और काटने के औजार भी बरामद हुए हैं, जो चोरी की घटना में उसके सीधे संलिप्तता को दर्शाते हैं।
बलियापुर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार हुए अन्य तीन युवकों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह कार्रवाई बलियापुर पुलिस की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया को दर्शाती है, जिससे चोरी की घटना का समय रहते खुलासा हो सका।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
