• Mon. Feb 16th, 2026

बसेरिया के धरिया जोबा बस्ती में दो पड़ोसी आपस मे भिड़े,कई घायल

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2025

 

 

केन्दुआ:-गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र के बसेरिया स्थित धरिया जोबा बस्ती में दो पडोसी के बीच सोमवार की देर रात और मंगलवार के अहले सुबह जम कर मारपीट हुआ। दोनों तरफ से लाठी डंडे ईट पत्थर चले।गोली चलने की बात भी कहा जा रहा है, दोनों तरफ से दर्जन भर पुरुष और महिला गम्भीर रूप से घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया।

मदन यादव, प्रदीप यादव, अधीर यादव, सुनिता देवी, मुन्नी देवी घायल हो गए। पीड़ित परिवार के महिलाओं ने बताया कि शम्भू यादव, सूरज यादव, धीरज यादव, सागर यादव, सुजीत यादव, रोहित यादव, नीरज यादव, आशिष यादव अपने बाहरी साथीयों के साथ मिलकर अचानक हमला कर दिया।घरों को छतिग्रस्त कर दिया गया।महिलाओं के साथ भी अभ्रद व्यवहार किया गया एवं चार राउंड गोली चलाया गया।महिलाओं ने बताया कि घटना के काफी देर बाद पुलिस पहुँची। कल रात में अगर पुलिस कड़ाई से पेश आती तो आज यह घटना नही घटती।

वहीं इस घटना को लेकर गोन्दुडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा ने बताया कि बिरेन्द्र यादव और दीपक यादव के बीच कल कहासुनी हुआ था। दोनों को  सुबह थाना बुलाया गया था, सुबह पुनः दोनों उलझ गये। दोनों के पक्ष लेकर ग्रामीण आपस में उलझ गये।

गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है।इसमें किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दिया गया है।वैसे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है जो भी दोषी पाये जायेगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *