• Mon. Feb 16th, 2026

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सावन महीने में तीन श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलने की दी खुशखबरी

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2025

 

हजारीबाग। ओम् आरोहणम् संस्था संस्थापिका, सदस्य दिशा (भारत सरकार), लायंस क्लब के अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मंगलवार को सावन महीने में तीन स्पेशल ट्रेन चलने की खुशखबरी दिया। ज्ञात हो कि भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने रांची दक्षिण-पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक से पत्र के माध्यम से पूर्व वर्ष की तरह सावन महीने के दौरान रांची, हज़ारीबाग, कोडरमा, सुल्तानगंज, देवघर रूट पर विशेष शिवभक्तों की जनभावनाओं को ख्याल रखकर हजारीबाग से सुलतानगंज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुरोध की थी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पेशल ट्रेन चलाने का मामला को संज्ञान में लिया। तीन श्रावणी स्पेशल ट्रेन की स्वीकृति दी। विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद व्यक्त की।

 

 

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सावन महीने में तीन श्रावणी स्पेशल ट्रेन मिला है। रविवार, मंगलवार एवं गुरूवार रात्रि 11 बजे से ट्रेन संख्या 08646 रांची से बरकाकाना, हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन होते हुए कोडरमा, नवादा एवं देवघर अगले दिन 12 बजकर 05 मिनट दिन में पहुंचेगी। वापसी के लिए सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को भागलपुर से ट्रेन संख्या 08645 दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से खुलेगी। कोडरमा एवं हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन होते हुए बरकाकाना एवं रांची अगले दिन दोपहर 3 बजकर 30 मिनट में रांची पहुंचेगी।

 

 

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि सावन महीने में हजारीबाग, राँची, बड़काकाना एवं कोडरमा के श्रद्धालुओं व कांवरिया के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अस्थायी रूप सिर्फ सावन महीने में तीन स्पेशल ट्रेन हजारीबाग से सुलतानगंज जाने आने के लिए मिला है। मेरी आगे प्रयास रहेगी कि स्थायी रूप से हजारीबाग तथा सुलतानगंज जाने आने के ट्रेन मिले। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं एवं कांवरिया को बाबा का दर्शन करने में काफी सहुलियत होगा तथा आवागमन भी सुलभ होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *