• Mon. Feb 16th, 2026

आदित्यपुर : तकरीबन 10 लाख के जेवरात एवं 2 लाख नगद एवं एक ऑल्टो कार को चोरों ने चोरी कर ली, पुलिस तहकीकात में जुटी।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 8, 2025

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 19 पान दुकान कॉलोनी के छः नंबर रोड में चोरों ने घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात एवं नगद चोरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की देर रात में रोड नंबर 6 निवासी संजीव कुमार के बंद घर में चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में रखे तकरीबन 10 लाख रुपए के जेवरात और 2 लाख नगद चुरा ली है। साथ ही घर के बाउंड्री में रखें मैरून कलर की ऑल्टो कार को भी चुरा ली गई है। घटना की संबंध में संजय कुमार एवं उनकी पत्नी आशा शर्मा ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह जब वे अपने पैतृक गांव कोडरमा से वापस लौटे तो देखा कि घर के बाउंड्री वॉल के भीतर खड़ी कार गायब है और घर के दरवाजा की कुंडी भी तूटी मिली, जब अंदर जाकर देखा तो घर में रखे जेवरात और नगद चोरों ने चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घर के भीतर दीवार पर कार की चाबी टंगी थी, जिसका चोरों ने उपयोग कर कार चोरी कर ली है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल रही है। घटना के संबंध में संजय कुमार की धर्मपत्नी आशा शर्मा ने बताया कि उनके घर में मौजूद टूल किट का उपयोग कर चोरों ने बड़े आसानी से अलमारी का दरवाजा तोड़कर सारे जेवरात एवं नगद चुरा ली है।

 

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी की शादी होने वाली है, जो अभी बेंगलुरु में जॉब कर रही है। जिसकी शादी के लिए जेवरात संजो कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि उनके घर के ठीक बगल में जेठानी भी रहती है,जिसके घर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अक्सर घर की देखभाल भी करती रहती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना बड़ी सवाल खड़ी कर रही है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *