
बलियापुर :दुधिया पंचायत के अंसारी टोला सालपतरा व दोलाबड़ के पांडेय टोला का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से संबंधित गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अंसारी टोला का विद्युत ट्रांसफार्मर कई दिन पूर्व खराब होने के बाद लगाया गया था। 2 दिन बाद ही बरसात के कारण थंडरिंग से विद्युत ट्रांसफार्मर फिर खराब हो गया। जिससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।

महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

बलियापुर :फकीराडीह गांव की रूपा देवी ने बलियापुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर अपने ससुराल वालों पर उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वह दो बच्चे की मां है. वह अपने ससुराल वालों से अलग रहती है. पति बाहर मजदूरी करता है. थाना प्रभारी को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह मजबूरन कुछ दिनों से धनबाद में भाड़े के एक कमरा लेकर बच्चों के साथ रहती है ताकि मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन कर सके. महिला का कहना है कि भाड़े के घर में रहने के कारण गुस्से में उनके ससुराल वालों ने उनके चरित्र पर सवाल खड़ा कर उन्हें बदनाम करने का साजिश रच रहा है, जो गलत है. उन्होंने थाना प्रभारी से ससुराल वालों की प्रताड़ना से निजात दिलाने की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रघुनाथपुर व पलानी पैक्स में पौधारोपण कार्यक्रम

बलियापुर:अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के समापन के मौके पर पलानी एवं रघुनाथपुर पैक्स की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पैक्स परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। पलानी पैक्स अध्यक्ष हराधन चौधरी एवं रघुनाथपुर पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। मौके पर पलानी पैक्स प्रबंधक हिरेण चंद्र मंडल, साहब राम महतो, रघुनाथपुर के प्रबंधक सुबल चंद्र महतो आदि थे।
बारिश से रघुनाथपुर व जगनकोचा में घर गिरे

बलियापुर:क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बलियापुर के ग्रामीण इलाके के जर्जर कच्चे मकानो को आफत आ गया है. लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के कच्चे एवं जर्जर मिट्टी के मकानों को अब क्षति होने लगे हैं. जानकारी के अनुसार लगातार बारिश के कारण सोमवार को क्षेत्र के बड़ादहा पंचायत स्थित कमार टोला के बिरजू कर्मकार के कच्चे मकान का दिवाल बारिश के कारण धाराशाही हो गया. वही क्षेत्र के जगनकोचा गांव के संजय रवानी का जर्जर मिट्टी का मकान का दीवाल गिर गया. बारिश के कारण ग्रामीण इलाके में स्थित कच्चे मकान के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. जिससे ग्रामीण चिंतित है. बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया है। जायजा लेने के लिए कर्मचारी को निर्देश दिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
