• Mon. Apr 6th, 2026

पिपराडीह निवासी दिनेश प्रजापति लापता, पत्नी ने थाने में दिया आवेदन, खोजबीन जारी। 

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2025
crescent ad

 

बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी संगीता देवी पति दिनेश प्रजापति ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर पति का गुम होने की शिकायत की है। दिए गए आवेदन में संगीता देवी ने कहा है कि 6 जुलाई 2025 को लगभग सुबह 6:00 बजे मेरे पति घर से बेलाबाध हरली खेत में धान देखने के नाम से निकले। इस दौरान मेरा भाई दीपक प्रजापति से 7:51 बजे सुबह में बात हुई।

बात के दौरान उन्होंने विश्रामपुर स्थित शनिचर बाजार में होने की बात कही थी। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटने के बाद जब उनके नंबर 7739 6922001 में संपर्क करने का प्रयास किए जाने लगा तो नंबर बंद पाया गया। सभी परिवार खोजबीन के लिए निकल गए।

काफी खोजबीन करने पर कहीं कोई आता पता नहीं चल पाया। आवेदन में संगीता देवी ने पति को खोजबीन करने में मदद करने के अपील की है। उक्त मामले में दिनेश प्रजापति से कुमहरडीहा गांव का एक व्यक्ति द्वारा ऋण दिलाने के नाम पर एक लाख से अधिक पैसा लेने की बात सामने आ रही है जिन्हें बार-बार मांगे जाने पर दाल मेटल की जा रही थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *