
बड़कागांव।बीती रात कांडतरी में 25 हाथियों का झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। जिससे 50 से ज्यादा किसानो का फसल तहस नहस किया तथा तीन किसान का बोरिंग को हाथी अपने पैरों से नुकसान पहुंचाया, वहीं एक किसान का सिंचाई हेतु सोलर प्लेट को नुकसान पहुंचाया है।

हाथियों के झुंड द्वारा किसानों के नुकसान के बारे में कांडतरी मुखिया राजदेव महतो को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वो पीड़ित कांडतरी किसानों चुरामन महतो के साथ खेतों में जाकर नुकसान फसल, बोरिंग तथा सोलर प्लेट को देखा।

उक्त नुकसान को लेकर मुखिया ने स्थानीय प्रशासन व वन विभाग से मुआवजे की मांग की है ताकि किसान कि नुकसान का भरपाई हो सके। हाथियों का झुंड बड़कागांव प्रखंड में पिछले आठ दिनों से डेरा जमाए हुए है और हर दिन हाथियों का झुंड के द्वारा किसी न किसी तरह का नुकसान पहुंचाया जा रहा है ये गनीमत है कि अभी तक किसी का जान मान नुकसान नहीं हुआ है।
वही बड़कागांव वन विभाग के टीम द्वारा हाथियों के झुंड को गांव से जंगलों की ओर भागने की भरसक प्रयास किया जा रहा है। तथा नुकसान हुए किसानों का फसल की जानकारी लेकर अपने वरीय पदाधिकारी को जानकारियां सूचित कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
