
धनबाद: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन रविवार, 6 जुलाई 2025 को धनबाद जिला इकाई की मेजबानी में राजविलास रिसॉर्ट, गोविंदपुर में अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस ऐतिहासिक अधिवेशन में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन गाड़ोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार केडिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोड़ी और प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही.
संगठन की शक्ति और भविष्य पर जोर
स्वागताध्यक्ष श्री नंदलाल अग्रवाल ने अपने भाषण में सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि धनबाद को यह अवसर मिलना सौभाग्य की बात है. उन्होंने राजविलास रिसॉर्ट को समाज हित में नि:शुल्क उपलब्ध कराने को अपना कर्तव्य बताया और कहा कि यह आयोजन “हमारे समाज की शक्ति, संस्कृति और समर्पण का प्रतीक है.”
प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की दिशा और दृष्टिकोण पर बल दिया. उन्होंने कहा, “मारवाड़ी सम्मेलन को केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन के रूप में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है. हमें परंपरा से आगे बढ़ते हुए आधुनिक चुनौतियों का सामना संगठित होकर करना होगा. युवा और मातृशक्ति हमारे दो मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी भागीदारी को निरंतर बढ़ाना होगा.” उन्होंने धनबाद इकाई की कार्यशैली, अनुशासन और परिश्रम की खुले मंच से प्रशंसा की.
धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री कृष्णा अग्रवाल ने सभी आगंतुकों, प्रतिनिधियों और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि धनबाद को यह अवसर मिला, यह हम सबके लिए गौरव की बात है. उन्होंने आयोजन में किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा मांगी और सभी के सहयोग से इसे सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए धन्यवाद दिया.
कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवा इकाई, वरिष्ठ समाजसेवियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी अत्यंत सराहनीय रही. धन्यवाद ज्ञापन स्वागतमंत्री एवं धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री ललित कुमार झुनझुनवाला ने किया.
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
अधिवेशन के समापन पर सभी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. कार्यक्रम का समापन “जय मारवाड़ी सम्मेलन” के गगनभेदी उद्घोष एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ.
आज के अधिवेशन में सर्वश्री बसंत जी मित्तल, रवि शंकर शर्मा, विनोद जैन, पवन शर्मा, ललित झुनझुनवाला, विशाल पाड़िया, मंजू बगडिया, गोविंद प्रसाद डालमिया, तारा चंद जैन, संजीव विजयवर्गीय, चंद्र शेखर अग्रवाल, राजेश रिटोलिया, चेतन गोयनका, संजय गोयल, विनय अग्रवाल, सुरेश पोद्दार, राकेश हेलीवाल, दीपक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आर बी गोयल, अनिल गुप्ता, किशन अग्रवाल, किशन जिंदल, ओम प्रकाश बजाज, अनिल खेमका, अमित अग्रवाल, नरेश शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, विनोद तुलसियान, मुरलीधर पोद्दार, रमेश रिटोलिया, संदीप अग्रवाल बबलू, सुनील तुलस्यान, कृष्ण लुहारूका, कृष्ण लाल रूंगटा, किरण गोयनका, प्रीति गोयल, रीता बंसल, नीमा बंसल, सुमन अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रेणु दुधानी, सरोज सरिया, सुनीता बंसल, राजेश खरकिया, सज्जन खरकिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
