
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज के समीप रविवार देर रात को अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों को अपने चपेट में ले लिया है। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के बाद हाइट टेंशन पॉल में जा टकराई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोटे नहीं आई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को बंधक बनाकर उसकी पिटाई भी कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को छुड़ावा कर अपने हिरासत में ले लिया है। घटना घटित होने के बाद राहगीर एवं स्थानीय नागरिक द्वारा सड़क जाम कर दिया गया था, जहां यातायात बाधित न हो, स्थानीय थाना प्रभारी विनोद तिर्की एवं पुलिस बल द्वारा नागरिकों को समझा बूझाकर सड़क जाम हटवाया गया। फिलहाल वाहन को जप्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
