• Mon. Feb 16th, 2026

धनबाद: स्वर्गीय अजय गिरी के श्राद्ध कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2025

सिंदरी, धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत कालाडीह निवासी और गोविंदपुर पश्चिम मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अजय गिरी के श्राद्ध कार्यक्रम में आज झारखंड के कई दिग्गज भाजपा नेताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की. सभी ने अत्यंत भावुक मन से दिवंगत अजय गिरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. उनके साथ सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी जी, धर्मजीत सिंह, धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक, मोहन कुंभकार, वीरेंद्र हसदा, बलराम साहू, बलदेव महतो, किशन महाराज, रति रंजन गिरि, पूर्व मुखिया सुभाष गिरी, नितेश गोप, विक्रांत उपाध्याय, दिनेश मंडल, बीरांची सिंह, तलेश्वर साव, सुजीत सिंह चौधरी, बीरेंद्र गिरी, शिवपूजन गोप, कुमारजी, अनिल दास, मनोज गोप, गुड़िया देवी, रामोरत मिश्रा, सुनील मंडल, पप्पू मंडल, मनोज जायसवाल, मैनेजर यादव, और वरिष्ठ पत्रकार अशोक गिरी भी मौजूद रहे.

 

झामुमो नेता राजकिशोर पुरी, जय सहारनपुर, चंद्रकांत गिरी, धीरज गिरी, मिथिलेश गिरी, अरविंद गिरी, राजेश शर्मा, कीर्ति भूषण रूज, विकास गिरी, नयन मिश्रा, दिलीप गिरी, धर्मेंद्र गिरी, दीनबंधु गोस्वामी, राजेश गिरी, चंद्रकांत गिरी, चंदन गिरी, प्रदीप गोस्वामी, संतोष रजक, अशोक भारती, अभिषेक सिंह, शेखर यादव, प्रमोद यादव और अजय यादव भी इस दुखद मौके पर उपस्थित होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

 

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *