• Sun. Feb 15th, 2026

आसनबनी में सेल टासरा की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने गये अधिकारियों व रैयत किसानों में नोंक-झोंक 

admin's avatar

Byadmin

Jul 3, 2025

 

 

बलियापुर: आसनबनी मौजा में सेल टासरा द्वारा अधिग्रहीत भूमि 42 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य होना है। गुरुवार को भू-अर्जन पदाधिकारी रामनारायण खलको, बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी आशीष भारती, प्रभारी बीपीआरओ मोहम्मद आलम भारी दलबल के साथ आसनबनी पहुंचे।

अतिक्रमण मुक्त कराने आए अधिकारियों को देखते ही हरवे हथियार के साथ प्रस्तावित भूमि पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन का विरोध करने लगे। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सेल द्वारा जेसीबी मशीन से जमीन समतलीकरण कार्य करने लगे। चालक सपन प्रमाणिक के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट कर दी। जिससे वे घायल हो गए। उसके माथे पर चोट है। सेल के लोगों द्वारा उसे बलियापुर सीएचसी लाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ कई दौर नोंक-झोंक भी हुई। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य नहीं होने देने पर अड़े रहे। रोड किनारे स्थित जमीन पर बने मकान को तोड़ने संबंधित अधिकारी का निर्णय पर नोंक-झोंक भी हुई। सीओ श्री सिंह ने उपरोक्त प्रस्तावित भूमि के एवज में 80% रैयतों को मुआवजा का भुगतान कर देने की बातें भी कहीं। प्रस्तावित भूमि पर पुलिस प्रशासन डटी हैं। देर शाम को बलियापुर सीओ व थाना प्रभारी की उपस्थिति में सेल द्वारा अधिग्रहीत भूमि की मापी की गई। लगभग ढाई एकड़ जमीन पर कब्जा लिया गया। जबकि पूर्व में भी पन्द्रह एकड़ जमीन कब्जा में लिखा जा चुका है।

क्या कहते टासरा सेल के अधिकारी — महाप्रबंधक एसके कुरूल व उप महाप्रबंधक पंकज मंडल ने कहा कि आसनबनी, कालीपुर व सरिसाकुंडी में करीब 42 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई हैं। जिसमें 85% किसानों को मुआवजा दे दी गई हैं।

आसनबनी मौज प्रोजेक्ट की विस्थापित कॉलोनी बनेगी। जमीन अधिग्रहण किए जाने से लोगों को रोजगार मुआवजा अस्पताल सड़क आदि की सुविधा दी जाएगी। शेष भूमि पर कब्जा लेने के लिए जिला प्रशासन आगे की तिथि में की जाएगी।

कुछ रैयत अपने भूमि के कागजात के साथ उपस्थित होकर अधिकारियों से अनुरोध कर रहे थे कि उनकी भूमि पर दखल कर मुआवजा दे दिया जाय। जिसका कुछ व्यक्ति अपना कब्जा बताकर मुआवजा भुगतान नहीं करने का दबाव दे रहे थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *