• Sun. Feb 15th, 2026

जमशेदपुर में यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन ने मनाया राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस

admin's avatar

Byadmin

Jul 3, 2025

 

जमशेदपुर: यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन ने बुधवार को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2025 मनाया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के नेतृत्व में झारखंड टीम ने हर साल की तरह इस साल भी डॉक्टरों के समाज सेवा के योगदान को सराहा.

 

डॉ. सूर्यकांत मिश्रा हुए सम्मानित

इस अवसर पर संगठन के जिला मेडिसिन सलाहकार डॉ. सूर्यकांत मिश्रा (MD, मेडिसिन) को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने बताया कि उनका संगठन हर साल डॉक्टरों को समाज सेवा के लिए सम्मानित करता है.

 

कार्यक्रम में कई सदस्य रहे मौजूद

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के साथ जिला अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, नगर प्रभारी राजेश दत्ता, नगर उपसचिव रूपेश अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, लड्डू अग्रवाल और अग्रवाल मेडिकल के सभी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा. संगठन ने सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया.

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *