
धनबाद ; बरवाअड्डा थाना अंतर्गत कल्याणपुर के निवासी, वरिष्ठ अधिवक्ता समर महतो पर जानलेवा हमला बचाने गये उनकी पत्नी, पुत्र और विकलांग बहन के साथ भी मारपीट जिससे अधिवक्ता चोटिल हुए जिसका अभी एसएनएमसीएच में इलाज चल रहा है

जानलेवा हमला करने का आरोप का आपराधिक छवि है एवं मासस पार्टी का कार्यकर्ता और सिन्द्री विधायक का करीबी मागाराम महतो, भुनेश्वर महतो उर्फ दारा, तरुण कुमार साव उर्फ गुडिकुटवा, शिवशंकर भारती उर्फ़ डिस्को पर लगाया गया है । अधिवक्ता द्वारा आवेदन देने के बाद भी किसी प्रकार के कार्रवाई नहीं करने से अधिवक्ताओं ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग वरीय पुलिस अधीक्षक से की है ।

एक प्रतिनिधिमंडल अस्पताल जाकर गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ अधिवक्ता समर महतो को जाकर देखा जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता गजेन्द्र यादव, अशोक कुमार महतो और अन्य अधिवक्ता थे । अधिवक्ताओं ने कहा कि एक सम्मानित अधिवक्ता घर में काम कर रहे थे जिसके उपर जानलेवा हमला निंदनीय है प्रशासन अविलंब कारवाई करे अन्यथा अधिवक्ता संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसका जबाबदेही जिला प्रशासन की होगी । साथ ही अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया है कि इनका इलाज अच्छे से हो अंदरुनी चोट से सिने में काफी दर्द है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
