
बलियापुर: मुकुन्दा पंचायत में उपभोक्ताओं का अत्यधिक बिजली आने से आक्रोशित पंचायत बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत कार्यालय मुकुन्दा के समक्ष प्रदर्शन किया। पंसस हीरालाल मोदक ने कहा कि बिजली विभाग के मनमानी के कारण मुकुन्दा के बिजली उपभोक्ताओं का अनाप-शनाप बिजली बिल आ गया है।

कहा कि विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द वार्ता कर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

शालमिशाल गांव में धरती आबा अभियान शिविर

बलियापुर: सालविशाल गांव में शनिवार को धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उप प्रमुख आशा देवी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित कूल 178 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, मातृ वंदना, सिकल सेल एनीमिया, किसान क्रेडिट कार्ड ,प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, मनरेगा आदि योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल हैं। शिविर में मुखिया मिठू सरखेल, पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल के अलावा प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने बांटी पुस्तक

बलियापुर:झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से शनिवार को क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घड़बड़ के बच्चों के बीच अपूर पाठशाला के माध्यम बांग्ला वर्णमाला पुस्तक का वितरण किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित समिति के संस्थापक बेगू ठाकुर ने कहा कि बच्चों को बांग्ला भाषा की शिक्षा नहीं दिए जाने से मातृभाषा बांग्ला का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. उन्होंने बंगला भाषा की रक्षा के लिए सभी लोगों से अपने बच्चों को बांग्ला भाषा की शिक्षा दिलाने की जरूरत बताया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक समेत अनेक ग्रामीण थे.
भिखराजपुर में महिलाओं को दिया सिलाई मशीन

बलियापुर :भिखराजपुर गांव में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर बंधन और फाउंडर प्लेज टीएचपी संस्था की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के बीच स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन आदि का वितरण किया गया. इस दौरान नौ महिलाओं को सिलाई मशीन ,15 सेट रेडीमेड कपड़े एवं 13 खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि भिखराजपुर गांव के सदर व लोकहित विकास संस्था के सचिव मो मुस्ताक आलम व विशिष्ट अतिथि समाजिक कार्यकर्ता हकीमुद्दीन अंसारी ने संस्था द्वारा स्वरोजगार के लिए महिलाओं को सिलाई मशीन आदि दिए जाने की सराहना किया। कहा कि इससे महिलाओं में रोजगार के सृजन उत्पन्न होंगे। मौके पर संस्था के मैनेजर सुमित राय ने कहा कि संस्था द्वारा धनबाद जिला में अब तक 3 हजार से भी अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के लिए इस तरह की सहायता उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था देश के अन्य कई राज्यों में भी इस तरह के कार्यक्रम चला रखी है। इस अवसर पर संस्था के निदेशक विप्लव घोष विकास दे, समीउद्दीन अहमद, विधान दास, इश्हाक मल्लिक ,मो शोहराब आदि थे ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर.एस.पी. कॉलेज, झरिया में हुआ योगाभ्यास

बलियापुर। आर.एस.पी. कॉलेज, झरिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है , जिसे ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। आयोजन का शुभारंभ कॉलेज प्रांगण में सुबह 9:30 बजे हुआ। सबसे विशेष बात यह रही कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह ने स्वयं योगाभ्यास कराया तथा विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित सभी प्रतिभागियों को उनके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में योग को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक संतुलन एवं सामाजिक सामंजस्य के लिए भी आवश्यक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि “आज की तनावग्रस्त जीवनशैली में योग हमारे जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने का सबसे सशक्त साधन है।” योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग से भाग लेते हुए योगाभ्यास का लाभ उठाया। कार्यक्रम में –प्रचार्य समेत प्रो. रमेश सरदार, प्रो. रजनी बारा, डॉ उपेन्द्र कुमार , डॉ श्याम किशोर प्रसाद, डॉ अशोक कुमार चौबे, प्रो. एतवा टूटी, प्रो. विजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ शुभा आजमानी, डॉ रामचंद कुमार, प्रो. माधुरी विन्झा, डॉ मनोरंजन सिंह विभिन्न विभाग के शिक्षक , कर्मचारीगण , बीएड प्रशिक्षु एवं विद्यार्थी मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
