
पुटकी।आद्रा रेल खण्ड के करकेंद हाल्ट के रेल ट्रैक में एक दंपती जोड़े ने साथ मरने की योजना के तहत 7,40 बजे सुबह गुजरने वाली गोमो खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी।

घटना के सबंध में सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि पुटकी 3नंबर बाउरी पट्टी निवासी रोहित बाउरी एवं जोया मोदी दोनों ही (18) पति पत्नी के जोड़े ने घरेलू विवाद को लेकर करकेंद हाल्ट में रेल ट्रैक के नीचे आकर अपनी जान दे दी जिसमे पति किसी प्रकार बच गया पर पत्नी की कटकर मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतका का शव को कब्जे में कर अन्त्य परीक्षण के लिए धनबाद भेज मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
