
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की ऑनलाइन परीक्षा के पहले ही सत्र में हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित एक परीक्षा केंद्र पर गंभीर अव्यवस्था देखी गई। गुरुवार की सुबह परीक्षा देने पहुंचे अनेक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के गेट के बाहर ही रोक दिया गया, जिससे वहां अफरा-तफरी और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।

परीक्षार्थियों द्वारा पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आई कि केंद्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में लगाए गए डीजल जनरेटर में भी भारी बारिश के कारण पानी घुस गया, जिससे वह कार्य नहीं कर सका और परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो पाई। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के केंद्र के बाहर लंबे समय तक खड़ा रखा गया, जिससे वे मानसिक रूप से काफी तनाव में आ गए। जब समस्या लंबी होती गई तो छात्रों में आक्रोश बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता और छात्रों की पीड़ा को देखते हुए हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भारी बारिश के बावजूद तत्काल परीक्षा केंद्र पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद छात्रों से संवाद किया,

उनकी समस्याएं सुनी और तुरंत परीक्षा एजेंसी के संचालक से वार्ता कर कड़ी नाराज़गी जताई। विधायक श्री प्रसाद के हस्तक्षेप और तत्परता से परीक्षा एजेंसी व प्रशासन ने परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया। साथ ही आश्वस्त किया कि अगली तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है और परीक्षा जैसी गंभीर प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या तकनीकी कमजोरी स्वीकार नहीं की जा सकती। विधायक की संवेदनशील पहल से छात्रों में राहत की भावना देखी गई।
छात्र एवं उनके अभिभावकों ने इस त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।परीक्षा एजेंसी की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है और भविष्य में इस तरह की परीक्षाओं के संचालन में तकनीकी तत्परता, पारदर्शिता और पूर्व योजना की अनिवार्यता को स्पष्ट करती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
