• Sun. Feb 22nd, 2026

चौपारण निवासी रोहित जैन के निधन पर शोक की लहर

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2025

 

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने युवा व्यवसायी रोहित जैन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में, विधायक ने कहा कि रोहित जैन का निधन चौपारण के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक मिलनसार और ऊर्जावान व्यक्ति थे, जिन्होंने कोरोना काल जैसे आपदा में समाज के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया।

विधायक ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति मिले। रोहित का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख पूर्णिमा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, जीप सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, भाजपा नेता रामस्वरुप पासवान, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, रिशु बरनवाल, रंजीत बर्नवाल, दिलीप राणा, अशोक केशरी, सहदेव प्रसाद यादव, रामचन्द्र सिंह, सुमन सिंह, संजय सिंह, प्रदीप केशरी, राजेश केशरी, हेमराज साव, चमन साव, उदय राणा, दया सिंह, सहित अन्य


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *