• Sun. Feb 22nd, 2026

केंद्रीय वेतन देकर प्राइवेट प्रैक्टिस पर प्रतिबंध एवं पंचायत स्तरीय चिकित्सक उपलब्ध हो- डॉ॰ आरसी प्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2025

 

हजारीबाग सेख भिखारी मेडिकल कालेज मे ओपीडी रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन किया जाय। हजारीबाग मे सभी विभागों का एक जगह रजस्टेशन होता है जिससे गंभीर रोगियों को मुश्किल होता है यह मांग हजारीबाग के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रमंडलीय स्वास्थ्य अध्यक्ष डॉ॰आरसी प्रसाद ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मेमोरेंडम देकर मांग किए।जनहित मे स्वास्थ्य मंत्री से निम्न बिन्दुवार मांग किए।

 

1- इमरजेंसी रोगियों के लिए तत्काल सुविधा हो।

 

2- ग्रामीण रोगियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो।

3- प्रसव विभाग के लिए चौबीस घंटे निःशुल् शुल रजिस्ट्रेशन सुविधा हो। नर्सेस को बक्सीस का सीमा निर्धारित किया।

 

4- इमरजेंसी ट्रामा सेन्टर में लचीलापन लाते हुए बिना रजिस्ट्रेशन के प्राथमिक उपचार शुरू किया जाए। पूरी प्रक्रिया है इलाज के दौरान होता रहे।

 

5-सभी विभागों के लिए अलग अलग रजिस्ट्रेशन की सुविधा हो।

 

6- झारखंड में पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक दिन दो घंटे चिकित्सक उपलब्ध कराया जाए।

7- मानवता के दृष्टिकोण से पोस्टमॉर्टम अविलम्ब कराया जाये।

8- सहिया दीदी को मात्र सरकारी अस्पतालों में रोगी

ले जाने की अनुमति दिया जाए।

9- झारखण्ड के चिकित्सकों का केंद्रीय वेतनमान देकर प्राइवेट प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाया जाए।

9- आयुष्मान योजना हाथी के बाहरी दांत साबित हो रहा है इसमें लचीलापन लाया जाए।

10- आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों के बिल का भुगतान ससमय किया जाए।

11- हर सरकारी एवं प्रतिष्ठित वेस्टर्ड प्राइवेट अस्पतालों मे सरकारी सुरक्षा कर्मी दिया जाये।

 

12- क्लिनिकल स्टेबिलिटी रजिस्ट्रेशन एवं रेनुअल में लचीलापन लाया जाय।

 

13- स्वास्थ्य मंत्री अपना प्रतिनिधि सभी मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल में दें। प्रतिनिधि अस्पताल की निगरानी करें।

14-108 एंबुलेंस सेवा

मान्यता प्राप्त प्राइवेट एवं सरकारी दोनों अस्पतालों में रोगी को ले जाने का निर्देश दिया जाए। वर्तमान मे एम्बुलेंस सेवा निष्क्रिय प्रतीत हो रहा है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *