• Mon. Feb 23rd, 2026

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नीट में सफल  छात्राओं को किया सम्मानित 

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2025

 

 

बलियापुर:झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो  मंगलवार की शाम बलियापुर पहुंचे नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली बलियापुर की छात्रा अदिति सरिया एवं प्राची सरिया के आवास पहुंच कर दोनों सफल छात्राओं को सम्मानित करने का काम किया. विधायक श्री महतो ने इस दौरान छात्रा अदिति सरिया एवं प्राची सरिया को गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया.

विधायक श्री महतो ने इस दौरान कहा कि दोनों छात्राओं ने नीट में क्वालीफाई कर अपने सरिया परिवार के साथ-साथ बलियापुर का नाम रोशन किया है. नीट में सफलता हासिल करने वाली छात्र अदिति सरिया मिट्ठू सरिया एवं माता नीतू सरिया की पुत्री है.  प्राची सरिया संदीप कुमार अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल की पुत्री है. दोनों सफल छात्राएं एक ही परिवार की है.

विधायक श्री महतो द्वारा दोनों छात्राओं को सम्मानित किए जाने के मौके पर अदिति के दादा विमल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, कल्याण कुमार भट्टाचार्य, काशीनाथ मंडल, राधेश्याम महतो, मनोज कुमार महतो, बसंत महतो,बिरु सिंह समेत सरिया परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *