• Tue. Feb 24th, 2026

बलियापुर पुलिस ने युवक को भेजा जेल 

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2025

 

 

बलियापुर: दोलाबड़ गांव से अपने प्रेमी के साथ गायब किशोरी को बलियापुर पुलिस ने पश्चिम वर्दवान  बाराबनी रेलवे स्टेशन से बरामद करने के बाद मंगलवार को प्रेमी युवक दुधिया निवासी विष्णु सहिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मालूम हो कि किशोरी के घर से गायब होने के बाद उनके पिता ने बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दुधिया निवासी विष्णु सहिस पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर शादी के नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था। पुलिस तब से दोनों की तलाश में जूटी थी। मामले के अनुसंधानकर्ता बलियापुर थाना के एसआई मृत्युंजय तिवारी ने तकनीकी शाखा के मदद से दोनों को बंगाल के पश्चिम वर्दवान बाराबनी रेलवे स्टेशन से धर दबोचा और दोनों को बलियापुर थाना ले आया गया। मंगलवार को प्रेमी विष्णु सहिस को पुलिस ने जेल भेज दिया।

वहीं किशोरी का मेडिकल जांच हेतु धनबाद ले जाया गया है। यह भी मालूम हो कि एसआई श्री तिवारी ने बीते मई महीना में इसी प्रकार गोलमारा गांव से एक नाबालिग युवती लेकर फरार गौरव सिंह को गोवा से गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *