
आदित्यपुर : आईआईटी थाना अंतर्गत एल आईजी सड़क के किनारे स्थित मां जगदंबा स्टोर के दुकानदार ने अपने ही दुकान में पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली है।

मृतक की पहचान जयप्रकाश शर्मा (उम्र 51) के रूप में हुई है। जिसकी एक बेटी भी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह इलाके में तब सनसनी फैल गए जब कुछ स्थाई दुकानदारों ने बंद दुकान के नीचे से खून बहता देखा। शक होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा अलग ही देखने को मिला जहां जयप्रकाश शर्मा का शव फंदे में झूलता मिला। मृतका के पत्नी ने बताया की जय प्रकाश शर्मा बीते दो दिनों से लापता था उनकी दुकान भी बंद थीं। मृतक की पत्नी ने बताया कि दो दिनों से रांची में इलाज के लिए गई थी और घटना के समय घर में मौजूद नहीं थी, पत्नी ने जानकारी दी कि हाल ही में किसी बात को लेकर बेटे साथ पति का विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पारिवारिक, मानसिक एवं आर्थिक सभी पहलुओं पर ध्यान रखते हुए जांच की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
