
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम सक्रिय दिख रही है सरायकेला खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश के नेतृत्व सात सदस्य टीम गठित की गई है, जहां क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देशित किया गया है। सात सदस्य टीम में अध्यक्ष के रूप में नगर प्रबंधक रवि भारती, राजस्व निरीक्षक अनुराग रंजन, राजस्व निरीक्षक अमन कुमार, राजस्व निरीक्षक अभिषेक कुमार, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर शिवनाथ कुमार, विधि सहायक रंजीत कुमार एवं होम गार्ड मुकेश कुमार को शामिल किया गया है।

इस संदर्भ में आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसे स्थान है, जहां सड़क, नाली एवं सरकारी भूखंड पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया गया है। साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध रूप से होर्डिंग बोर्ड लगाकर प्रचार किया जा रहा है। जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं, इसी संबंध में सात सदस्य टीम गठित कर अतिक्रमण स्थल को चिन्हित करने का आदेश दिया गया है। आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य सड़क किनारे भी वाहन की अवैध पार्किंग एवं दुकान का निर्माण किया गया है, जिस पर नियम संगत कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
