

दारू (हजारीबाग): दारू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करियातपुर (इचाक) निवासी गुड्डू साव (पिता शिव प्रसाद) और राजू कुमार (पिता भुनेश्वर प्रसाद) के रूप में हुई है। ये दोनों तीउज से पिकअप वैन पर अवैध लकड़ी की ढुलाई कर रहे थे।

सूचना पर जब पुलिस ने इन्हें रोका और कागजात की माँग की, तो दोनों ने पुलिस को चकमा देकर मोबाइल से अपने सहयोगियों को बुला लिया। कुछ ही देर में 10 से अधिक लोग घटनास्थल पर पहुँच पुलिस को घेरने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दारू थाना प्रभारी सफीक खान अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुँचे और हालात को नियंत्रित करते हुए पिकअप वैन समेत लकड़ी को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस के साथ बदसलूकी की और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इस पर संगठित अपराध, सरकारी कार्य में बाधा तथा फॉरेस्ट एक्ट के तहत कांड संख्या 64/2025 दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार सहयोगियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
