
झारखंड सरकार से मंत्री का दर्जा प्राप्त फागु बेसरा बड़कागांव में चल रहे एनटीपीसी के खिलाफ कट ऑफ डेट को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पहुंचे।

बड़कागांव :झारखंड सरकार में मंत्री का दर्जा प्राप्त फागु बेसरा बड़कागांव में चल रहे एनटीपीसी के खिलाफ कट ऑफ डेट को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में हुए शामिल। धरना में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे और कानून बदलने की जरूरत पड़ी तो झारखंड सरकार के साथ मिलकर कानून भी बदलेंगे इस तरह से युवाओं के साथ धोखा नहीं होने देंगे। उन्होंने धरना स्थल पर ही हजारीबाग के अपर समाहर्ता को फोन लगाया और कहा नौजवानों की मांगों को जल्द से जल्द सुना जाए नहीं तो हम खुद नौजवानों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। युवा विस्थापित संघर्ष समिति को पूर्ण रूप से समर्थन देने का वादा किया ।

मौके पर धरना-प्रदर्शन कर युवाओं ने अपनी मांग को लिखित रूप से सौंपा।
मौके पर सैकड़ों लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
