
सभी दलों ने तेली समाज को ठगने का काम किया है। अब हम लोग ठगाने का काम नहीं करेंगे। किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर बनकर रहना नहीं है और न हीं किसी दल से परहेज करना है। देश में 14 करोड़ की आबादी और मात्र 7 सांसद एवं झारखंड में तेली जाति की जनसंख्या 11 प्रतिशत होते हुए मात्र 2 विधायक होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
उक्त बातें राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नितेश ने बड़कागांव स्थित माता रुक्मणी भवन में प्रेस वार्ता के दौरान कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री नितेश ने आगे कहा कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन देश के 28 राज्यों, 9 केंद्र शासित प्रदेशों एवं नेपाल देश तक फैल चुका है। हमारा समाज आर्थिक एवं व्यवसायिक रूप से मजबूत है। लेकिन राजनीतिक रूप से बहुत पीछे है। पूरे देश में 14 करोड़ आबादी के बावजूद मात्र 7 सांसद एवं झारखंड में 11 प्रतिशत की आबादी के बावजूद मात्र 2 विधायक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड में आबादी के अनुसार 2 सांसद एवं 9 से 10 विधायक हमारे समाज से होनी चाहिए। हम लोग अपना हक अधिकार लेने के लिए अब किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर बनकर नहीं रहना है ना ही किसी राजनीतिक दल से परहेज करना है।

जो राजनीतिक दल हमारे समाज के लोगों को अधिक से अधिक पूरे देश एवं सभी राज्यों में टिकट देगा उस राजनीतिक दल को हम लोग समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल छोड़कर दो राजनीतिक दल हमारे जाति को 17-17 सीट देने के लिए तैयार है। झारखंड राज्य में भी अन्य राज्यों की तरह तेली घानी बोर्ड गठन होनी चाहिए। देश के कई राज्यों में इस बोर्ड का गठन राज्य सरकारों ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के टॉपर एवं गरीब परिवार के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए आर्थिक मदद करने का काम करती है।

पत्रकारों के सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों को सांसद एवं विधायक बनने की जल्दबाजी होती है वह अपने स्वार्थ की राजनीति के तहत जाति को अपने अनुसार संगठन खड़ा करते हैं। संगठन के नाम पर नेताओं को ब्लैकमेल करना उनकी प्राथमिकता होती है। झारखंड में एक जाति संगठन मात्र 22 व्यक्ति मिलकर संगठन को हाईजैक कर चुके हैं। ऐसी संगठन से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में जिनकी आबादी 2-3 प्रतिशत है वे लोग देश के 40 प्रतिशत विभाग को अपने कब्जे में कर रखे हैं और अधिक जनसंख्या वाले लोग खानाबदोश की जिंदगी जी रहे हैं। प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू, हजारीबाग जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, हजारीबाग जिला युवा अध्यक्ष अरविंद कुमार, कौलेश्वर साव,
धनु प्रसाद निराला, पदुम साव, डूबन साव,झमन साव,अजय कुमार, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, सुखदेव साव, संतोषी कुमारी सहित कई अन्य महिला -पुरुष उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
