• Sun. Mar 1st, 2026

जमशेदपुर : कार सवार युवक ने मोटरसाइकिल सवार पत्रकार को मारी जोरदार टक्कर, चोट लगने के साथ लैपटॉप और फोन को पहुंची क्षति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 1, 2025

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची से आदित्यपुर कवरेज करके जा रहे समाज जागरण के पत्रकार को पीछे से एक बलेनो कार संख्या जे एच जीरो वन डी डी 4950 ने जोरदार टक्टर मार दी।

जिसमें पत्रकार अभय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, कार की टक्कर इतनी जोरदार थीं कि पत्रकार बीच सड़क में ही बेहोश होने लगा। जिसे कुछ स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से सड़क किनारे बैठाकर होश में लाया गया।

घटना घटित होने के बाद कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया हैं। हालांकि, इस घटना में पत्रकार को चोट लगने के साथ मोटरसाइकिल को क्षति पहुंची, दो फोन एवं लैपटॉप का भी नुकसान हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *