
रिपोर्ट :बालमुकुंद दास

हज़ारीबाग़: केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नहीं, बल्कि अपने ही कर्मियों के शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के कारण। केंद्र में कार्यरत महिला स्टाफ ने चिकित्स्क पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है, हालांकि यह जाँच का विषय है और घटना की हम पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन इस आरोप के कारण यहां माहौल गर्म है.

मिली जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में कार्यरत महिला स्टाफ ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने चिकित्स्क और प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला कर्मियों का कहना है कि डॉक्टर और प्रभारी ड्यूटी के दौरान भी महिला स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
इस संबंध में पूर्व में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण स्थिति बदतर होती गई।
महिला स्टाफ ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वे डॉक्टर के अनुचित व्यवहार का विरोध करती हैं, तो उन्हें स्पष्टीकरण देने और परेशान करने की धमकी दी जाती है। इस मानसिक प्रताड़ना के कारण महिला स्टाफ गहरे सदमे में है और उन्हें काम करने में भी कठिनाई हो रही है।
अस्पताल के भीतर एक ऐसा माहौल बन गया है जहाँ महिला कर्मी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया है और पुलिस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
